कानपुर (ब्यूरो) ब्रह्मानंद कालेज में 27 जून से स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। प्रिंसिपल प्रो। विवेक द्विवेदी ने बताया कि छात्रों का प्रवेश 11 जुलाई से सीधे आओ, सीधे पाओ के आधार पर होगा। जिनका परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है, वह प्रवेश पत्र की छायाप्रति लगाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

जुलाई के फस्र्ट वीक में एडमिशन
पीपीएन कॉलेज में जुलाई के प्रथम सप्ताह से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। प्रिंसिपल प्रो। अनूप कुमार सिंह ने बताया कि एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे। स्टूडेंटस वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

डीजी कॉलेज में एडमिशन शुरू
दयानंद गल्र्स पीजी कालेज की प्रिंसिपल प्रो। सुनंदा दुबे ने बताया कि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को कालेज प्रशासन की ओर से संस्थागत व स्ववित्तपोषित कोर्सों और उनमें मौजूद सीटों का ब्योरा जारी किया गया।

एडमिशन के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मेरिट से एडमिशन होंगे। प्रिंसिपल प्रो। जोसेफ डेनियल ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी बोर्डों के रिजल्ट आने के बाद लिस्ट जारी की जाएगी।

यश बैंक से मिले रहे फार्म
डीएवी कॉलेज में 23 जून से पदम टावर स्थिति यश बैंक से फार्म मिल रहे हैं। प्रिंसिपल प्रो.अरविंद दीक्षित ने बताया कि एडमिशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे।

बीकॉम में बनेगी मेरिट
अर्मापुर कॉलेज में 25 जून से एडमिशन शुरू जाएंगे। प्रिंसिपल प्रो। अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज से ही फार्म मिलेंगे। बीाकॉम में मेरिट से एडमिशन होंंगे। अन्य कोर्सेज में सीधे एडमिशन होंगे।

कॉलेज से मिल रहे फार्म
डीबीएस कॉलेज में अनिल कुमार मिश्रा 23 से शुरू हो गया है। कॉलेज परिसर में ही फार्म मिल रहे हैं। एडमिशन प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।

25 से शुरू होंगे एडमिशन
वीएसएसडी प्रिंंसिपल प्रो। विपिन कौशिक ने बताया कि 20 दिन पहले से रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। सभी कोर्सेज में 25 जून से प्रवेश शुरू किए जाएंगे। एडमिशन सीधे लिए जाएंगे।

जुलाई के पहले सप्ताह से एडमिशन
जुहारी देवी गल्र्स पीजी कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉ। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज से आवेदन पत्र मिल रहे हैं। एक जुलाई से एडमिशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लिए जाएंगे।

सीधे लिए जाएंगे एडमिशन
हरहसाय डिग्री कॉलेज में जुलाई के पहले सप्ताह से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। प्रिंसिपल प्रो। अमर श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में सीधे एडमिशन लिए जाएंगे।

कॉलेज से मिल रहे फार्म
एएनडी कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज से फार्म दिए जा रहे हैं। एक जुलाई से सीधे एडमिशन लिए जाएंगे।