-परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पति गिरफ्तार

KANPUR : नौबस्ता में रविवार की रात को ससुराल वालों ने गर्भवती विवाहिता को ईंट और पत्थर से बुरी तरह पीट दिया। उसको गंभीर हालत में हास्पिटल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पिता समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

नौबस्ता के चंद्र नगर में रहने वीरेंद्र सिंह के बेटे प्रमेंद्र की साढ़े चार साल पहले आशा नगर निवासी राम औतार की बेटी प्रभा (ख्7) से शादी हुई थी। उनके एक बेटी मीठी (ख्) है। शादी के बाद से ससुराल वाले कथित तौर पर प्रभा को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। वह गर्भवती थी। इसके बाद ससुराल वालें उसको अक्सर पीटते रहते थे। रविवार की शाम को दहेज को लेकर ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। वह प्रभा के परिजनों को भला-बुरा कहने लगे, तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसपर उसको बुरी तरह पीटा गया। फिर प्रभा के सिर पर पत्थर से वार किया गया। शोर-शराबा को सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे, तो परिजनों ने पकड़ने जाने के डर से उसको हास्पिटल में एडमिट कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके पिता राम औतार समेत अन्य मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इधर, पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है।