कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। Akbarpur Lok Sabha Chunav Result 2024 News Updates: कानपुर नगर सीमा से जुड़ी अकबरपुर लोकसभा सीट को पहेल बिल्‍हौर सीट के नाम से जाना जाता था। अकबर लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें बिठूर, कल्याणपुर, महाराजापुर, अकबरपुर रनिया और घाटमपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं। यह क्षेत्र स्‍वतंत्रता के दौरान क्रांतिकारियों की गतिविधियों के लिए भी जाना जाता रहा है। यहां के प्रमुख धार्मिक स्‍थलों में शोभन सरकार मंदिर समेत बिठूर के फेमस घाट और रामायण सर्किट से जुड़ा वाल्‍मीकि आश्रम भी मौजूद है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा) ने बहुजन समाज पार्टी की निशा सचान को 2,75,142 वोटों से हराया था। 2024 के चुनाव में अकबरपुर सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले ने राजाराम पाल को 44345 वोटों से हराया

अकबरपुर सीट पर 13 मई को हुआ मतदान अब आ रहा परिणाम
अकबरपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग चौथे फेज में 13 मई को हुई थी। अब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के सीट वाइज रुझान 4 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे से आने शुरु हो रहे हैं। कानपुर शहर में आने वाली अकबरपुर लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भाजपा का लगातार कब्‍जा है। मतगणना से आने वाले इलेक्शन रिजल्‍ट के ताजा आंकड़े हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो अपनी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम देखते रहिए inextlive के साथ।

अकबरपुर लोकसभा सीट पर किस प्रत्‍याशी को मिले कितने वोट और कौन बढ़ रहा जीत की ओर, पढ़ें:

क्रम संख्‍या अकबरपुर लोकसभा प्रत्‍याशी और पार्टी मिले वोटों की संख्‍या
1 देवेंद्र सिंह 'भोले' (भाजपा) 517423 (+ 44345)
2 राजाराम पाल (सपा) 473078 ( -44345)