- चकेरी और बाबूपुरवा में दो महिलाओं ने दी जान

KANPUR: शादी के लंबे समय बाद तक संतान न होने पर महिलाएं डिप्रेशन में आ रही है और आत्मघाती कदम उठाने से पीछे नहीं हट रही है। ताजा मामला चकेरी और बाबूपुरवा इलाके की महिलाओं से जुड़ा है। इन दोनों इलाके की एक-एक महिला संतान न होने से डिप्रेशन में थीं। ट्यूजडे शाम को दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

चकेरी में महिला ने लगाई फांसी

चकेरी के मवैया निवासी प्राइवेट कर्मी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी फतेहपुर के चौडगरा निवासी 24 साल की कविता देवी से हुई थी। पति ने बताया शादी के तीन साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। जिसके चलते पत्नी आरती काफी डिप्रेशन में रहती थी। प्रमोद ने बताया कि ट्यूजडे शाम घर में काम हो रहा था। इसी दौरान कविता ने दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। बहन सरिता ने देखा तो शोर मचाया जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो कविता का शव फंदे पर लटकता मिला।

दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा

बाबूपुरवा के ढकनापुरवा निवासी संजीव श्रीवास्तव की 30 साल की पत्नी रुचि ने ट्यूजडे देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजीव ने बताया कि नौ साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। जिसकी वजह से पत्नी रुचि काफी डिप्रेशन में रहती थी। वहीं रुचि की मौसी ने संजीव पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।