कानपुर (ब्यूरो) प्रिंसिपल प्रो। संजय काला ने बताया कि साकेत नगर निवासी मोटापे से परेशान 108 किलो वजनी महिला महिला की सर्जरी की गई। उसे चलने फिरने में भी दिक्कत होने लगी थी। तीन सालों से वह पीसीओडी एवं हाइपोथायरोडिज्म की चपेट में आ गई थीं। इस वजह से वह बांझपन यानी इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही थीं। इस समस्या को लेकर उसनेसर्जरी विभाग में प्रो। काला की ओपीडी में दिखाया था। जांच में उनका बायोमास इंडेक्स 48 निकला। ऐसे में प्रो। संजय काला ने बेरियाटिक सर्जरी की स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी करने का निर्णय लिया, उनके पेट के एक हिस्से को दूरबीन विधि से काट कर छोटा कर दिया, जिससे उन्हें भूख कम लगेगी और मोटापे से निजात मिल जाएगी। सर्जिकल टीम में प्रो। काला के साथ डा। रामेंद्र कुमार जौहरी, डा। अनुराग ङ्क्षसह के अलावा जूनियर रेजीडेंट डा। शुभम ङ्क्षसह, डा। पुनीत व डा। यामिनी शामिल रहीं। एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष प्रो। चंद्रशेखर ङ्क्षसह, डा। नेहा, सीनियर रेजीडेंट डा। रश्मि का भी सहयोग रहा।