-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बाबूपुरवा के ईदगाह मैदान में की रैली

-मोदी रहे नेताजी के निशाने पर, पब्लिक से किए कई लुभावने वादे

<-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बाबूपुरवा के ईदगाह मैदान में की रैली

-मोदी रहे नेताजी के निशाने पर, पब्लिक से किए कई लुभावने वादे

KANPUR: kanpur@inext.co.in

KANPUR: कानपुर नगर सीट के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। सभी प्रत्याशी माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह खुद शहर पहुंचे। बाबूपुरवा ईदगाह में रैली कर पब्लिक से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। एक-एक कर उन्होंने सभी पार्टियों पर आक्रमण बोला लेकिन उनके निशाने पर बीजेपी के पीएम कैंडीडेट उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रहे। कहा, नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल झूठा है। उससे बेहतर यूपी है। सपा सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया। उन्होंने रैली में कई और लुभावने वादे किए। कहा उनकी सरकार आने पर रिटायरमेंट की उम्र म्भ् वर्ष कर देंगे। इनकम टैक्स सीमा को बढ़ाकर ख्.भ्0 लाख कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मुफ्त होगी। किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार

करीब फ्.ब्भ् बजे सपा मुखिया बाबूपुरवा के ईदगाह मैदान में पहुंचे। उन्होंने मंच से हाथ हिलाते हुए पब्लिक का अभिनन्दन किया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनानी शरू कीं। उन्होंने कहा कि यूपी में मेट्रो रेल पर काम शुरू हो चुका है, जबकि गुजरात इसमें पीछे है। यहां पर मुफ्त शिक्षा और किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई है, जबकि गुजरात में नहीं है। गुजरात सरकार की गलत नीतियों से वहां पर किसान मर रहे हैं। ब्ब् हजार बच्चे लापता हैं। आठ हजार गांव में पानी की समस्या है। ब्भ् प्रतिशत महिलाएं कुपोषण का शिकार हैं। जबकि यूपी में महिलाएं खुशहाल और सुरक्षित हैं। इसलिए मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। देश में एन्टी बीजेपी और कांग्रेस की लहर चल रही है। तीसरे मोर्च की ही सरकार बनेगी। जिसमें सपा की मुख्य भूमिका रहेगी।

महंगाई पर कांग्रेस को घेरा

सपा मुखिया ने महंगाई पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्लानिंग कमीशन ने शहर में फ्भ् रुपए और गांव में ख्8 रुपए में खाना मिलने का दावा झूठा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई को काबू करने में नाकाम रही। मुस्लिम वोट बैंक पर डोरे डालेते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सच्चर कमेटी तो बनाई, लेकिन उसकी सिफारिश लागू नहीं की।

ये मेरा मामला है

मंच पर सपा मुखिया के माइक संभालते ही कानपुर नगर लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी सुरेंद्र मोहन अग्रवाल उनके बगल में खड़े हो गए। भाषण के अन्त में सपा मुखिया ने पब्लिक की ओर देखते हुए कहा कि ये मेरा मामला है। आपका वोट सीधे मुझे मिलेगा जिससे सपा दिल्ली में मजबूत होगी।