- कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में राजबब्बर ने सिटी में किया रोड शो

kanpur@inext.co.in

KANPUR: कानपुर नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने शनिवार को सिटी में रोड शो किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगली सरकार यूपीए की ही बनेगी। पब्लिक समझदार है वो किसी के बहकावे में नहीं आएगी। राहुल गांधी देश के युवा चेहरे हैं। जो इस देश के युवाओं को सही दिशा दे रहे हैं। देश का युवा राहुल गांधी के निर्देशन में ही आगे बढ़ना चाहता है। कांग्रेस नेता राज बब्बर का रोड शो चावला मार्केट से शुरू होकर नंदलाल चौराहा, सचान गेस्ट हाउस, शास्त्री चौक, सीटीआई, विजय नगर चौराहा, देवकी पैलेस, हैलट, बकरमंडी चौराहा आदि इलाकों में गया। राज बब्बर के रोड शो में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। वहीं किदवई नगर में बस स्टैंड के पीछे कांग्रेस की जनसभा हुई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की महाराष्ट्र में एमएनएस से साठगांठ है। उत्तर भारतीयों को वहां से भगाया गया है। अगर मोदी की सरकार बन गई तो फिर आगे वहां उत्तर भारतीयों के साथ क्या होगा? इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश दीक्षित, सुनीत त्रिपाठी, दिनेश अग्निहोत्री, गुलाब कोरी, मुन्ना खां। दिनेश बाबा, सलीम अहमद आदि लोग थे।