- रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सब्जियां खरीद सकेंगे

KANPUR: फ्राईडे से सीएसए में ताजी और सस्ती सब्जियां खरीदी जा सकेंगी। कुलपति डॉ। डीआर सिंह इसके बिक्री केंद्र का सुबह 11.30 बजे इनॉग्रेशन करेंगे। यह कंपनीबाग चौराहे वाले मुख्य गेट के नजदीक स्थित एटिक सेंटर में अस्थाई रूप से तैयार किया गया है। यहां लोग रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सब्जियां खरीद सकेंगे। केंद्र प्रभारी डॉ। आशा यादव ने बताया कि सब्जियां ताजी और सस्ती मिलेंगी। इसमें कीड़ा, रोग लगा हुआ होने की कोई आशंका नहीं रहेगी। सभी सब्जियां सीएसए के फार्म हाउस से लाई जाएंगी। हर हफ्ते रेट का निर्धारण किया जाएगा। फ्राईडे से शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर, मटर, पालक और अन्य सब्जियां लोग खरीद सकेंगे।