-1 मई सुबह 9 बजे से शुरू होगा नगर निगम में बना प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कंट्रोल रूम

-प्लाज्मा दान करने की अपील के साथ ही जरूरतमंद लोगों को प्लाज्मा दिलाने में करेगा हेल्प

KANPUR: कोविड पेशेंट रिकवर होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट कर दूसरे पेशेंट की जान बचा सकते हैं। ऐसे में शहर में अब प्लाज्मा लेने और देने वालों के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक लोग कॉल कर जरूरतमंद कोविड पेशेंट के लिए प्लाज्मा के लिए हेल्प ले सकते हैं। प्लाज्मा लेने वाले पेशेंट में एंटीबॉडी तेजी से डेवलप होने लगती है और वह जल्द ही कोरोना को मात देकर जीत हासिल करता है।

4 हेल्पलाइन नंबर जारी

नगर निगम मुख्यालय जोन-4 ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसके लिए 4 हेल्पलाइन नंबर भी जारी होंगे। 1 मई सुबह 9 बजे से कंट्रोल रूम काम करना शुरू करेगा। सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी पूजा त्रिपाठी के मुताबिक शहर में जनवरी से अप्रैल तक कोरोना से रिकवर हो चुके 12 हजार से अधिक लोगों का डाटा कोविड कंट्रोल रूम से मिला है। इसमें अभी जनवरी से मार्च तक प्लाज्मा देने वालों की लिस्ट तैयार की गई है।

1200 की लिस्ट तैयार

पूजा त्रिपाठी ने बताया कि लिस्ट में करीब 1200 लोग प्लाज्मा डोनेट दान करने के लिए योग्य पाए गए हैं। इसमें प्लाज्मा दान करने वाले लोग गूगल लिंक पर भी लोग अपना डाटा अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम द्वारा सभी को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद इनकी लिस्टिंग कर जरूरतमंद लोगों को उनसे कनेक्ट कर प्लाज्मा दान करवाया जाएगा। इससे लोगों को प्लाज्मा डोनर ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इन कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

(फ‌र्स्ट शिफ्ट-सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक)

-हिमांशु गुप्ता- 9026853277

-वर्षा वर्मा- 8840668486

-अंशिका- 8299428312

(सेकेंड शिफ्ट-दोपहर 2 से रात 8 बजे तक)

-हिमांशु त्रिवेदी- 8299629448

-उदित गुप्ता- 8707468290

-अरुण सेंगर- 7839251933

इस नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप कर सकते हैं

8429525863