-काकादेव के देवकी चौराहे पर जल निगम ने लीकेज बनाने का काम पूरा किया, आज सुबह से साउथ सिटी को शुरू हो जाएगी वाटर सप्लाई

KANPUR : काकादेव के देवकी चौराहे पर लीकेज बनाने का काम वेडनेसडे को जल निगम ने पूरा कर लिया। देर शाम गंगा बैराज से सप्लाई को नॉर्मल कर दिया गया है। थर्सडे से साउथ सिटी के लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि लीकेज होने की वजह से साउथ सिटी को 1.5 करोड़ लीटर वाटर सप्लाई बंद थी। इससे 3 लाख को वाटर क्राइसिस से जूझना पड़ा।

सड़क भी हुई बर्बाद

पिछले 6 दिनों से लीकेज बनाने का काम चल रहा था। महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई थी। कुछ दिनों पहले ही यहां लीकेज की मरम्मत की गई थी, लेकिन फिर यहां पर लीकेज होने से पूरी सड़क ही बर्बाद हो गई है। बैराज से फूलबाग में वाटर सप्लाई होने के बाद ट्यूजडे को जल निगम ने बैराज से सुबह जलापूर्ति साउथ सिटी की बंद कर दी थी। सप्लाई बंद होने से निराला नगर, साकेत नगर, बर्रा-2 से 7 तक, गो¨वद नगर समेत कई इलाकों में पानी का संकट बना हुआ था।

लाइन में लीकेज को बना लिया गया है। सप्लाई भी शुरू की जा चुकी है। साउथ सिटी को थर्सडे मॉर्निंग पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

-शमीम अख्तर, परियोजना प्रबंधक, जल निगम।