कानपुर (ब्यूरो) बसपा नेता अनुभव चक बुधवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिले। उन्होंने इरफान सोलंकी के खिलाफ मेडिकल कॉलेज कांड में दर्ज चार मुकदमों की दोबारा जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही दर्शनपुरवा में धार्मिक हिंसा भड़काने के मामले में इरफान की भूमिका को संदिग्ध बताया। उन्होंने इरफान के अपराधों की सूची बनाकर ज्ञापन सौंपा है। अनुभव ने मांग की है कि इन सभी मामलों की दोबारा जांच की जाए। सपा विधायक के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लग गई है। 15 शिकायतों की जांच एसआईटी कर रही है। दो मामलों में आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पांच नई शिकायतों को भी एसआईटी ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है।

इतने मुकदमे हो चुके हैैं दर्ज

केस नंबर थाना धारा

286 /10 ग्वालटोली 2(1) पीआईएनएच एक्ट

198/22 ग्वालटोली 120 बी,212,419,420, 467,471

243 /11 ग्वालटोली 147, 186,189,253,504,506

244 /20 चमनगंज 188,279,270

23 /22 चमनगंज 171एच,186,188,323,336,504,506

40 /14 स्वरूप नगर 143,323,504,506, 427

48 /14 स्वरूप नगर 147,279,323,342,427,452

42 /14 स्वरूप नगर 147,148,149, 307,323, 504, 506, 452

10 /17 कर्नलगंज 171 (एफ), 171(जी),188

10 /22 अनवरगंज 188,269,271

127 /22 जाजमऊ 436, 506,147,327,427,386,504,120- बी

152/2022 बेकनगंज 147,323,327,506,448

151/2022 बेकनगंज 386

नोट : चार मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। तीन मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। चार मामले पेंडिंग में पड़े हैैं।