- 61 परसेंट शिकायकर्ता निस्तारण से खुश नहीं

- सीएम हेल्पलाइन में जाने वाली शिकायतों में सिर्फ खानापूर्ति कर रहे अफसर, नगर निगम शिकायतों के निस्तारण में सबसे फिसड्डी

-पुलिस की शिकायत निस्तारण से 39 परसेंट लोग ही खुश, सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी

KANPUR: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार विभागों और उनके अधिकारियों का रवैया बदल नहीं रहा है। यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों में भी अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। लोग घर बैठे सरकार या प्रशासन को अपनी समस्या भेज सकें, इसके लिए सीएम हेल्पलाइन शुरू की गई। लेकिन इस प्रोजेक्ट का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ये विभागों की ही रिपोर्ट बता रही है। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निस्तारण से म्क् परसेंट से ज्यादा लोग नाखुश हैं। यानि शिकायत का निस्तारण सही से नहीं किया गया। अब इन विभागों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

नगर निगम की शिकायतें ज्यादा

सीएम हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा शिकायतें नगर निगम और पुलिस विभाग की आती हैं। फरवरी में आने वाली शिकायतों को लेकर शासन ने रिव्यू किया, जिसमें ज्यादातर शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता खुश नहीं थे। इसको लेकर शासन से लेटर जारी किया गया है। कानपुर में आईजीआरएस के नोडल अधिकारी के मुताबिक ऐसी समस्या क्यों आ रही है। इसका विभागों से जवाब लिया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन में कंप्लेन का हाल

नगर निगम

-70म् कंप्लेन आई

-म्क् परसेंट लोग निस्तारण सही नहीं

-फ्9 परसेंट लोग ही सैटेस्फाइड

कानपुर पुलिस

-म्भ्म् कंप्लेन टोटल आई

-भ्भ् परसेंट निस्तारण से खुश नहीं

-ब्भ् परसेंट लोग ही सैटेस्फाइड

पंचायतीराज विभाग

-क्ख्म् कंप्लेन फरवरी में कुल आई

-भ्भ् परसेंट लोग निस्तारण से अनसैटेस्फाइड

-ब्भ् परसेंट लोग ही मात्र खुश

हेल्थ डिपार्टमेंट

-फ्ब् कंप्लेन आई क् महीने में

-8 लोग ही शिकायत निस्तारण से खुश

-77 परसेंट की कंप्लेन का सही निस्तारण नहीं

समाज कल्याण

-9भ् शिकायतें एक महीने में आई

-ब्भ् परसेंट शिकायतों का सही निस्तारण किया गया

-भ्भ् परसेंट शिकायतों का निस्तारण सही नहीं

सीएम हेल्प्लाइन या आईजीआरएस में आने वाली समस्याओं के निस्तारण क्यों ठीक से नहीं हो रहा है। इसको लेकर विभागों से जवाब मांगा जाएगा।

-अतुल कुमार, एडीएम सिटी व नोडल, सीएम हेल्पलाइन।