- हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए हजारों लोग परेशान, लगा रहे आरटीओ के चक्कर

-शहर में 6 हजार से ज्यादा ऐसे प्राइवेट और सरकारी वाहन जिनकी कंपनी ही हो चुकी है बंद

KANPUR। शासन ने जब से व्हीकल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना आवश्यक कर दिया है। तब से उन व्हीकल ओनर्स की तनाव बढ़ गया है। जिनके पास उन कंपनियों के व्हीकल्स है। जो वर्षो पहले बंद हो चुकी है। इस श्रेणी में आम पब्लिक के साथ कुछ सरकारी संस्थान भी है। जिनके पास व्हीकल की बंद हो चुकी कंपनियों के व्हीकल अभी भी चालू हालत में हैं। आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक सिटी में ऐसे व्हीकल की संख्या लगभग छह हजार के आसपास होगी।

आरटीओ को पत्र भेज किया आग्रह

आरटीओ सोर्सेस के मुताबिक रोडवेज समेत सिटी के कई सरकारी संस्थानों के अधिकारी अभी भी एम्बेसडर कार ही यूज कर रहे हैं। शासन के आदेशानुसार सभी व्हीकल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने अनिवार्य हैं। एम्बेसडर बनाने वाली कंपनी वर्षो पहले बंद हो चुकी है। इसके चलते अब इनके सामने यह समस्या है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करे तो कहा करे, इस समस्या का समाधान निकालने के लिए रोडवेज ने आरटीओ को पत्र भेज आग्रह किया है।

ऐसे लगवाए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा है। व्हीकल कंपनी के मुताबिक चिन्हित एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। जो नंबर प्लेट बना कर डीलर्स को उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं। व्हीकल ओनर को अपने व्हीकल कंपनी के डीलर्स से संपर्क करना होगा या फिर ऑनलाइन व्हीकल कंपनी को चिन्हित कर एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करना होगा।

मारुती व होंडा कंपनी में लंबी वेटिंग

एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि फोर व्हीलर में मारूती कंपनी व टू व्हीलर में हांडा व हीरो कंपनी के व्हीकल कानपुर में अधिक है। जिनके मार्च 2019 से पहले के व्हीकल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने वालों की लंबी वेटिंग चल रही है। व्हीकल ओनर्स को ऑनलाइन आवेदन करने में दो से ढाई माह बाद की डेट मिल रही हैं। इन कंपनी की नंबर प्लेट बनवाने वाले डीलर्स की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यालय पत्र भेजा गया है।

एचएसआरपी प्लेट बिना आरटीओ में काम बंद

आरटीओ ने एचएसआरपी नंबर प्लेट न लगे व्हीकल का कोई भी काम करना बंद कर दिया है। उदाहरण के तौर पर जिन व्हीकल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। उन व्हीकल का ट्रांसफर, रिन्युअल, फिटनेस नहीं किया जा रहा है। इन व्हीकल ओनर्स को आरटीओ की तरफ से एक रियायत दी गई है कि यह लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन एप्लाई के डाक्यूमेंट सम्मिट कर अपना काम करवा सकते हैं।

ये सही है सिटी में ऐसे व्हीकल भी है। जिनकी कंपनी पहले से बंद हो चुकी है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट इन व्हीकल में लगवाने का ऑनलाइन वेबसाइट में अभी तक कोई ऑपशन नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

सुधीर वर्मा, एआरटीओ, प्रशासन