- एक महीने बाद भी पेंडिंग पड़ी है 250 से ज्यादा शिकायतें, नगर निगम ने दी अधिकारियों को चेतावनी

---------

KANPUR: नगर निगम कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर जोनल अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि महीनों बाद भी उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। नगर निगम में दर्ज 260 शिकायतें ऐसी हैं जिन पर 30 दिन बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके अलावा 7 कंप्लेन 7 दिन से अधिक, 6 कंप्लेन 15 दिन से अधिक समय से पेंडिंग हैं। कुल 273 कंप्लेन पेंडिंग हैं। नगर आयुक्त की नाराजगी के बाद शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी ने सभी जोनल अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निस्तारित करने के लिए लिखा है। जलभराव, सफाई, रोड, नाली, इंटरलॉकिंग, नाला आदि से जुड़े ज्यादातर शिकायतें कंट्रोल रूम में आती हैं।

-----------------

इस प्रकार हैं शिकायतें

जोन टोटल पेंडिंग 30 दिनों से ज्यादा पेंडिंग

1 9 9

2 65 60

3 44 42

4 20 17

5 71 71

6 64 61