किदवई नगर विधानसभा
प्रत्याशी - अजय कपूर
कानपुर (ब्यूरो) तीन बार इस क्षेत्र से विधायक रह चुकें हैैं। 2017 चुनाव में वह रनर रहे थे। पहले इस विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र गोविन्दनगर विधानसभा में था। परिसीमन के बाद गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र में कुछ एरियाज को और जोड़ कर दो विधानसभा बना दी गईं थी। वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी के महेश त्रिवेदी विधायक हैैं।

आर्यनगर: प्रमोद जायसवाल
प्रमोद जायसवाल पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैैं। वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई हैैं। यहां वर्तमान में सपा के अमिताभ बाजपेई विधायक हैैं। व्यापारियों का इलाका कहलाने वाला यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से भी वीआईपी इलाका कहलाता है। सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के मुख्य कार्यालय भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हैैं।

कैंट: सोहेल अख्तर अंसारी
वे इस विधानसभा सीट में वर्तमान में विधायक हैैं। 2017 चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को उन्होंने हराया था। इसी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर मैदान में उतारा है। माना भी जा रहा था कि इस सीट पर सोहेल को ही पार्टी रिपीट करेगी। इस विधानसभा में कुछ हिस्सा सैन्य क्षेत्र में भी आता है। पिछली बार की तरह इस बार भी मुकाबला कांटे का होने की बात क्षेत्र के ही लोगों ने कही।

महाराजपुर: कनिष्क पांडेय
कांग्रेस ने युवा चेहरे के रूप में कनिष्क पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है। अब वे मतदाताओं के बीच किस पैमाने पर कसे जाएंगे यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। बताया गया कि युवा चेहरे के लिए कनिष्क के नाम की पैरवी संगठन के कुछ बड़े नेताओं ने भी की थी।

बिल्हौर: प्रत्याशी उषा रानी कोरी
कांग्रेस की पहली लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी में इस विधानसभा क्षेत्र से इन्हें चुनाव के मैदान में उतारा गया है। वे पहली बार चुनाव लड़ रही है। संगठन में कई साल से हैैं। उनके नाम की घोषणा पर पार्टी के कुछ नेता जो दावेदारी कर रहे थे, वे बहुत निराश हैैं। अब मतदाताओं के साथ इन नेताओं को मनाना भी प्रत्याशी के लिए थोड़ी चुनौती होगी।