- बिठूर में बैराज रोड के किनारे युवक का लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी

KANPUR: बिठूर में वेडनसडे सुबह बैराज रोड के किनारे युवक का लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। डेड बॉडी बैराज रोड के पास शिवदीनपुरवा मार्ग पर स्थित एक प्लॉट में मिली थी। युवक की उम्र 35 साल के करीब बताई गई है।

ईट से सिर कुचला

उसकी ईट से सिर कुचल कर हत्या किए जाने की संभावना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि शव को घसीट कर नीचे प्लाट में डाला गया था। युवक के चेहरे पर दाढ़ी थी। वह नीली जींस और हरा कत्थई रंग का स्वैटर पहने हुए था। हिंदुपुर गांव प्रधान के पति किशोर निषाद ने सुबह पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी।

कार से फेंका गया

घटनास्थल पर कार के टायरों के निशान भी मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि युवक के शव को यहां कार से लाकर फेंका गया या फिर यहां लाकर उसकी हत्या कर दी गई। बिठूर थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक प्रधान पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास भी कर रहे हैं।