कानपुर (ब्यूरो)। नौबस्ता में तीन साल पहले नाला निर्माण के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया था। फर्म ने खोदाई शुरू की पर काम पूरा नहीं किया। जिससे हालात और ज्यादा खतरनाक हो गए। अब अधिकारियों ने फर्म के खिलाफ नोटिस जारी किया है। समय पर काम पूरा न करने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने का अल्टीमेटम भी दिया है।

साढ़े तेईस लाख रुपये से होना था निर्माण
जोन तीन के वार्ड 88 स्थित नौबस्ता पुरानी बस्ती में विशाल प्रोविजन स्टोर से पन्नी फैक्ट्री तक नाले का निर्माण के लिए 22 नवंबर 2021 को नगर निगम ने टेंडर जारी किया था। नाले निर्माण मेसर्स इंडिया ट्रेडर्स को करना था। फर्म ने खोदाई कर मिट्टïी वहीं छोड़ दिया था। तीन साल बाद भी नाले का निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका। 24 जनवरी 2024 को नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया।

निर्माण अधूरा होने से खतरनाक हो गया नाला
अधिकारियों ने भी माना है कि नाले के निर्माण के लिए खोदाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। इससे पानी के रिसाव के चलते गड्ढ़े में पानी भर गया है। वहां से गुजरने वाले के लिए हालात और ज्यादा खतरनाक हो गए। अधूरे नाले से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम ने संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया है और 60 दिन में काम पूरा करने का निर्देश दिया है।