कानपुर(ब्यूरो)। शहर के आठ रूटों पर दौड़ रहीं ई बसें अब कानपुराइट्स को उन्नाव तक सफर कराएंगी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने दो नए रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे कानपुर से उन्नाव डेली अपडाउन करने वाले पैसेंजर्स को काफी राहत मिली है। केसीटीएसएल के आरएम डीवी सिंह ने बताया कि दोनों रूटों पर 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है। बसें डेली 3 से 4 चक्कर लगाएंगी। उन्होंने बताया कि कानपुर से उन्नाव रूट के पैसेंजर्स भी अब एसी ई-बस में जर्नी करने का लुफ्त उठा सकते हैं।

यह दो रूट निर्धारित
केसीटीएसएल के आरएम डीवी सिंह ने बताया कि एक रूट रामादेवी से बड़ा चौराहा होते हुए शुक्लागंज, उन्नाव तक है। वहीं दूसरे रूट पर रामादेवी-बड़ा चौराहा होते हुए शुक्लागंज, मगरवारा तक ई बसें संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन शुरू करने के बाद पैसेंजर्स का फीडबैक काफी अच्छा रहा है। इस रूट में डेली 2 हजार से अधिक पैसेंजर्स ई-बसों में जर्नी कर रहे हैं।