रतनलाल नगर में रहने वाले गौरव सिन्हा के घर पर पिछले दिनों अखण्ड रामायण का पाठ चल रहा था। जिसमें गुडग़ांव से उनका भाई वैभव शामिल होने के लिए आया था। वह इंजीनियर है। उसको रविवार को वापस जाना था। वह सुबह सेंट्रल जाने के लिए घर से निकले थे कि कुछ दूरी में बाइक सवार लुटेरों ने उनको रोककर तमंचा तान दिया। जिसके बाद वे उनकी अंगूठी, चेन और पर्स लूट ले गए। पर्स में 1200 रुपए, एटीएम और कुछ कागजात थे। लुटेरे के जाते ही उन्होंने मोबाइल से कंट्रोल रूम में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरे भाग चुके थे।