- आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजों ने बिछाई बिसात, हर गेंद पर लग रहे हैं भाव, ऑनलाइन चल रहा खेल

- बीते पांच साल में पकड़े गए शातिर सटोरियों पर पुलिस की निगाह, सोनू सरदार और उसके गुर्गो पर नजर

- पॉश कॉलोनियों और बहुमंजिली इमारतों में खेला जा रहा सट्टा, पुलिस की सर्विलांस टीम ने शुरू की सुरागकसी

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : सट्टेबाजों का सबसे बड़ा त्योहार यानि आईपीएल फिर शुरू हो गया है। कोविड के चलते मैदान पर भले ही शांत हो लेकिन सटोरिए पूरे मैच टीवी सेट से चिपके रहते हैं। शहर में सट्टे का काला कारोबार पर्दे के पीछे से शुरू हो गया है। टॉस जीत-हार से लेकर, हर ओवर में चौके छक्के और विकेटों को लेकर भाव लगाए जा रहे हैं। इस बार सटोरियों की सबसे ज्यादा पसंदीदा टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स हैं। जिन पर बड़ा दांव खेला जा रहा है। साथ ही रिषभ पंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ¨क्वटन डी काक सटोरियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

पिछले साल दुबई में

दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों का सबसे बड़ा मेगा शो आईपीएल फ्राईडे से शुरू हो गया है और इसी के साथ सट्टा मार्केट भी तेज हो गई। पिछले साल कोरोना की वजह से आईपीएल दुबई में खेला गया तो सट्टे का बाजार कुछ ठंडा रहा था। इसके बावजूद शहर के शातिर सटोरिए सोनू सरदार और उसके गुर्गे लगातार सट्टा कराते रहे। पुलिस की धरपकड़ का शिकार कई बड़े सटोरिए हुए।

मैदान खाली, सटोरिए काम पर

इस बार भारत में ही आईपीएल खेला जा रहा है तो पॉश कॉलोनियों में बनी सोसाइटियों में सटोरिए एक्टिव हो गए हैं। मैदान दर्शकों से खाली हैं लेकिन घरों में बैठे क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का पूरा आनंद ले रहे हैं तो वहीं सट्टा लगाने वाले एक-एक गेंद पर सट्टा लगा रहे हैं। हर दिन करोड़ों का सट्टा शुरू हो गया है।

पुलिस हुई एक्टिव

कल्याणपुर, स्वरूप नगर, गोविंद नगर, साकेत नगर, चकेरी, दर्शनपुरवा समेत शहर के एक दर्जन मुहल्लों में सटोरिए एक्टिव हो गए हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि ने सर्विलांस का जाल बिछा दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ बड़े सटोरिए पुलिस के राडार पर हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल पर अधिक दांव लगाया गया है। इसकी वजह ये है कि क्रिकेट का सुपर स्टार धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम में है, मुंबई पांच बार की चैंपियन है तो दिल्ली कैपिटल की कप्तानी धुआंधार बल्लेबाज रिषभ पंत के हाथ में है। विराट कोहली की टीम आरसीबी पर ठीक-ठाक दांव लग रहा है।

दुबई तक फैला जाल

जिस तरह मोबाइल और ऑनलाइन नेटवर्क का जोर बढ़ा है तो उसी के साथ सट्टा लगाने के तरीके भी बदल गए हैं। अब कॉपी, पेन की जगह मोबाइल पर ही सट्टा लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मोबाइल पर एप डाउनलोड होते हैं और वह सीधे सटोरियों से जुड़े होते हैं। पूरा सट्टा दुबई से मैनेज होता है। सबसे अधिक सट्टा ओवर पर लगता है। एक ओवर पर कितने रन बनेंगे, इस पर भाव एक का ख्0 तक रहता है। वहीं विकेट गिरने पर भाव एक का क्0 है।

शाम को सट्टा लगाओ, सुबह पैसे उठाओ

सट्टा मैच शुरू होने से पहले लगने लगता है और बीच में खेल को देखकर उसमें बदलाव होता रहता है। सट्टा लग जाता है और पेमेंट एक दिन बाद अगली सुबह होता है। अधिकतर पेमेंट ऑनलाइन किया जाता है। जो छोटा सट्टा लगाते हैं उनका पेमेंट नकद होता है।

आईपीएल शुरू होने पर सटोरियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सट्टे की शिकायत मिलने पर छापेमारी कर सटोरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आकाश कुलहरि, एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था