- डीसीपी साउथ और एडीसीपी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

- लोगों से सेफ प्लेस पर पहुंचने की अपील,चोरी की वजह से नहीं छोड़ रहे घर

KANPUR : पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बस्तियों की ओर पानी बढ़ रहा है। लोग लगातार सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। अब तीन दिन बाद प्रशासन जागा और बर्रा विश्वबैंक में एक राहत शिविर बनाया गया। मंडे को डीसीपी साउथ रवीना त्यागी और बर्रा पुलिस की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को सेफ प्लेस पर जाने की अपील की।

लगातार बढ़ रहा जलस्तर

बर्रा आठ, गोपालपुरम, वनपुरवा इलाके में लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। कल्याणपुर के पनका में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। स्थिति ये है कि दूसरे दिन भी लोग गृहस्थी का सामान नाव से सुरक्षित जगहों पर ले जाते रहे। गोपालपुरम, वनपुरवा, तात्याटोपेनगर, रविदासपुरम के मायापुर इलाके में इसी तेजी से जलस्तर बढ़ता गया तो इन इलाकों में भी नाव चलाने की स्थिति आ जाएगी।

शेल्टर होम में नहीं मिल रही सुविधाएं

विद्यालय के अंदर बाढ़ प्रभावित लोगों के रुकने के लिए कमरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि लोगों के रुकने के लिए न तो चादर और न ही उनके भोजन की कोई व्यवस्था। तहसीलदार रितेश सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर आई ब्लाक में बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है। प्रशासन से आदेश मिलने पर भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगों को दिक्कत न हो, इस वजह से तीनों शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाइर्1 गई है।

शुक्लागंज में छह सेंटीमीटर बढ़ा

गंगा का जलस्तर मंडे को शुक्लागंज में छह सेंटीमीटर बढ़ गया। संडे को 111.39 मीटर था जो मंडे को 111.45 मीटर हो गया। सतर्कता बढ़ा दी गयी है। ताकि गंगा से जुड़े गांवों में पानी घुसता है तो ग्रामीणों को गांव से निकाला जा सके।