कानपुर (ब्यूरो)। हनुमंत विहार के संजय गांधी नगर में इंगेजमेंट टूटने पर युवती ने सुसाइड कर लिया। संजय गांधी नगर निवासी अरविंद पाल राज मिस्त्री हैं। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी श्याम बाबू पाल के साले विवेक पाल ने बेटी संध्या को प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में शादी भी कर ली। चार महीने पहले मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने इंगेजमेंट कर दी और शादी की तैयारियां शुरू कर दीं।

नौकरी लगी तो ज्यादा दहेज
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही विवेक की सरकारी नौकरी लग गई। जिसके बाद से विवेक और उसके परिवार वालों ने दूरी बना ली। शादी की तारीख तय करने के लिए गए तो परिवार वालों ने मोटे दहेज की मांग कर दी।

दहेज की मांग पूरा करनेे में असमर्थता जताने पर विवेक और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से संध्या डिप्रेशन में चल रही थी। गुरुवार दोपहर बाद संध्या ने फांसी लगाकर जान दे दी। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।