- सिटी में विभिन्न गवर्नमेंट आफिस में 224 व्हीकल्स की सालों से नहीं कराई गई है फिटनेस, हो सकते हैं हादसे का शिकार

- इनमें से लगभग 70 फीसदी वाहन पुलिस के, आरटीओ ने सभी व्हीकल्स को चिन्हित कर संबंधित कार्यालयों को भेजा नोटिस

KANPUR। सिटी में चल रही सैकड़ों की संख्या में अनफिट एंबुलेंस के बाद गवर्नमेंट आफिस की लगभग 224 व्हीकल्स अनफिट होने का रिकार्ड सामने आया है। जिनकी फिटनेस वर्षो से आरटीओ में नहीं कराई गई हैं। बड़ी बात तो यह है इन 224 व्हीकल्स में लगभग 70 परसेंट व्हीकल्स पुलिस डिपार्टमेंट के हैं। जो एजेंसी से निकलने के बाद आज तक आरटीओ में एक बार भी फिटनेस के लिए नहीं भेजे गए। इसमें सबसे अधिक व्हीकल्स पुलिस की पीआरवी वाहन हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के कई गुड्स व्हीकल्स भी बिना फिटनेस रोड्स पर दौड़ रहे हैं।

11 साल से नहीं हुई फिटनेस

आरटीओ रिकार्ड के मुताबिक सिटी में 2001 में एडीजीपी के नाम रजिस्टर्ड लगभग 10 आठ सीटर व्हीकल्स का फिटनेस बीते 11 सालों से नहीं हुआ है। इन व्हीकल्स की लास्ट में फिटनेस 8 मार्च 2010, 9 मार्च 2010 में हुई थी। जिसके बाद से यह आज तक आरटीओ में फिटनेस के लिए नहीं आए है। इसी प्रकार की पुलिस डिपार्टमेंट के विभिन्न अधिकारियों के नाम पर रजिस्टर्ड 100 से अधिक व्हीकल्स भी बिना फिटनेस के चल रहे हैं।

एक सप्ताह का दिया समय

आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने बताया की शासन के आदेशानुसार सिटी के गवर्नमेंट आफिस की व्हीकल्स की फिटनेस को लेकर जांच की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक सिटी में 224 व्हीकल्स अनफिट की कैटागिरी में हैं। जो सालों से फिटनेस नहीं हुए है। इनमें से सबसे अधिक व्हीकल्स पुलिस, पीडब्ल्यूडी, आर्डिनेंस फैक्ट्री, रेलवे व कामर्शियल टैक्स आफिस, ईएसआई समेत अन्य डिपार्टमेंट के हैं। सभी डिपार्टमेंट को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में फिटनेस कराने के लिए कहा गया हैं।

दो आरआई व दो पीटीओ को किया तैनात

आरटीओ राजेश सिंह ने बताया की इन व्हीकल्स की फिटनेस के लिए दो आरआई व दो पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। जो सुविधानुसार विभिन्न सरकारी डिपार्टमेंट में जाकर व्हीकल्स की फिटनेस की जांच करेंगे। जो व्हीकल्स चलने योग्य नहीं है या फिर वह प्रयोग मे नहीं हैं। उन व्हीकल्स को कंडम घोषित कर उनके चेचिस नंबर आरटीओ में सरेंडर कराया जाएगा।

(बाक्स बनाएं)

संडे के दिन होगी जांच

आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक गवर्नमेंट आफिस के व्हीकल्स संडे को खाली रहते हैं। संडे को इन व्हीकल्स की फिटनेस करना संभव है। इस लिए संडे के दिन स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाकर इन व्हीकल्स की फिटनेस की जाएगी। उन्होने बताया की सभी डिपार्टमेंट को एक सप्ताह में दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा। इसके बावजूद अगर फीडबैक नहीं मिलता है तो शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

आंकड़े

224 व्हीकल्स गवर्नमेंट आफिस के अनफिट

11 साल से अधिक समय से नहीं हुई फिटनेस

70 परसेंट व्हीकल्स पुलिस डिपार्टमेंट के

10 परसेंट गुड्स व्हीकल्स पीडब्ल्यूडी के

8 व्हीकल्स रेलवे के विभिन्न डिपार्टमेंट की

'' शासन के आदेशों के बाद सिटी के विभिन्न गवर्नमेंट आफिस के व्हीकल्स की फिटनेस की जांच कराई गई थी। आरटीओ में रजिस्टर्ड व्हीकल्स के आंकड़ों को देखने के बाद 224 व्हीकल्स अनफिट मिले हैं। जिनको नोटिस जारी की गई हैं.''

राजेश सिंह, आरटीओ, प्रशासन