कानपुर (ब्यूरो) प्रयत्न संस्था द्वारा कानपुर नगर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा। अवध दुबे को 'लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्डÓ प्रदान किया गया। यह एवार्ड उनको अब तक 32771 गरीब मरीजों के नेत्र के आपरेशन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने हेतु प्रदान किया गया। डॉ। अवध दुबे को कुलपति प्रो। विनय कुमार पाठक, मुख्य अतिथि प्रो। संजय काला व डॉ। वंदना पाठक ने सम्मानित किया गया।


डॉ। पालीवाल को उत्क्रष्ट सेवा सम्मान
प्रयत्न संस्था की ओर से डॉ। उमेश पालीवाल को चिकित्सा-स्वास्थ्य सेवाओं एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु 'उत्कृष्ट सेवा सम्मानÓ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि प्रो। संजय काला ने डा। उमेश पालीवाल को सम्मानित किया।


कल्चर प्रोग्राम में स्टूडेंट्स का धमाल
कल्चरल प्रोग्राम में छात्रा इयांशी ने गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से, आस्था ने 'शुभ दिन आयो रे.Ó पर नृत्य किया., ईशा ने 'नगाढ़े संग ढोल बाजेÓ पर नृत्य किया। तान्या दीक्षित ने 'अभी मुझमें कहींÓ गीत गया। विकास ने दिल ले गई कुड़ी पर डांस किया। स्टूडेंट्स ने स्टार आर्केस्ट्रा की धुनों पर डांस किया।