-कर्नलगंज पुलिस ने ऑफलाइन रेस्टोरेंट में मारा छापा, हुक्का गुड़गुड़ाते 8 गिरफ्तार

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने ग्वालटोली स्थित ऑफलाइन रेस्टोरेंट में छापा मारकर हुक्का पी रहे आठ रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल संडे को वीकेंड कफ्र्यू लगा था। इसी दौरान रेस्टोरेंट में भीड़ होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। अंदर धीमी रोशनी में चारों तरफ धुआं दिखाई दिया। रेस्टोरेंट में पुलिस देख हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो छोटे, दो बड़े हुक्के और 10 पैकेट फ्लेवर बरामद किए गए।

1100 से 11 हजार तक

हाईकोर्ट से हुक्का बार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर में खुलेआम एक दर्जन से ज्यादा हुक्काबार खुलेआम धड़ल्ले से चल रहे हैं। आर्यनगर, स्वरूप नगर, काकादेव समेत पॉश इलाकों में नाबालिग हुक्का गुड़गुड़ाते देखे जाते हैं। हुक्का पॉर्लरों में 1100 रुपये से लेकर 11000 रुपये कीमत तक के हुक्के मिलते हैं। इन हुक्का पार्लरों में स्कीम भी चलती है। 20 मेंबर बनाने पर एक हफ्ते तक मुफ्त में हुक्का मिलता है।

तंबाकू के साथ नशा मिलाते

हुक्का तैयार करने वालों की मानें तो पंजाब, हरियाणा और बिहार से स्पेशल टुबैको मंगाई जाती है। इसे पीसकर इसमें चरस, गांजा और हेरोइन व स्मैक मिलाई जाती है। इसके बाद इसे हुक्के में भरा जाता है। पिपरमिंट, सौंफ, अजवाइन और कुछ देशी मसाले भी इस हुक्के में मिलाए जाते हैं।

े है कानून

हुक्का बार के खिलाफ अभी पुलिस और प्रशासन को केवल सिगरेट व तंबाकू उत्पाद वितरण अधिनियम के तहत कार्रवाई का अधिकार है। इसकी धारा 4, 21, 24 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन इसमें चार सौ से लेकर चार हजार तक जुर्माने का ही प्रावधान है।

इनको दबोचा गया

अभिषेक श्रीवास्तव, सैफ मुशर्रफ, मोहम्मद सुभान, सुभान इलाही, सुमित छाबड़ा, अमित छाबड़ा, परविंदर सिंह, संदीप कनोजिया

यह हो सकती बीमारी

- जीभ, दांत, गाल की खराबी

- श्वांस नली, लंग्स

- मानसिक बीमारी

- पाचन तंत्र खराब

- ट्यूबरकुलोसिस

- सांस की बीमारी

- कैंसर, लकवा

'' हुक्काबार में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हुक्का और फ्लेवर भी बरामद किए गए हैं। मौके से मिले फ्लेवर को जांच के लिए लैब भेजा गया है''

संजीव त्यागी, डीसीपी पश्चिम कानपुर नगर