कानपुर (ब्यूरो)। चकेरी में इंटर की छात्रा से मौसेरे भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के प्रेगनेंट होने पर फैमिली मेेंबर्स को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद छात्रा की मां ने अपनी बहन के नाबालिग बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।
हरियाणा के गुरुग्राम निवासी महिला की तहरीर के अनुसार उनकी 17 साल की बेटी इंटर की स्टूडेंट है। बीती छह जनवरी 2024 को वह परिवार के साथ चकेरी स्थित दूसरे घर पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने आई थी।

उनकी बहन भी अपने बच्चों के साथ आई थी। इस बीच सात जनवरी को सभी साथ सो रहे थे। तभी बहन के 16 साल के बेटे ने उनकी बेटी के साथ रेप कर दिया। इसके बाद गुरुग्राम वापस आ गए। कुछ दिनों बाद बेटी को मासिक धर्म नहीं होने पर उसे डॉक्टर को दिखाया तो बेटी के प्रेगनेंट होने की जानकारी मिली।

जिसके बाद उन्होंने गुरुग्राम के महिला थाने में बहन के बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटनास्थल चकेरी का होने की वजह से केसवहां से चकेरी थाने में ट्रांसफर किया गया है। फिलहाल पीडि़ता को बयान दर्ज कराने और मेडिकल कराने के लिए बुलाया गया है।