कानपुर (ब्यूरो) इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मंडे सुबह कन्नौज से पम्पी जैन और उनके भाई अतुल जैन को लेकर कानपुर पहुंची। तिलक नगर में रतन रेजीडेंसी अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर उनका फ्लैट है। जिसे इनकम टैक्स अधिकारियों ने पहले ही सील कर दिया था। जिसे दोनों भाईयों के सामने खोला गया। इसके बाद दोनों भाईयों को अधिकारी फ्लैट के अंदर लेकर चले गए। दोपहर ढाई बजे के बाद इनकम टैक्स अफसर दोनों को लेकर बहनोई डॉ.अनूप जैन के आनंदपुरी स्थित घर पहुंचे। डॉ.अनूप जैन मुंबई में हैं। आयकर अधिकारियों ने उनसे किसी परिजन को घर भेजने के लिए कहा था जिससे घर पर जांच की जा सके। अधिकारियों को दुबई में पम्पी जैन के साले रहने की जानकारी मिली है। वहां पर पम्पी जैन से संबंधित एक विला भी है। पम्पी जैन के साले की यूएई की ही सिटीजनशिप भी है।