- झकरकटी पैरलल ब्रिज के निर्माण में घोर लापरवाही के चलते जबरदस्त पाल्यूशन, दिनभर छाया रहता है धूल का गुबार

KANPUR। झकरकटी बस अड्डा सिटी के पॉल्यूशन सेंटर में तब्दील हो चुका है। पैरलल ब्रिज के निर्माण में घोर लापरवाही के चलते यहां सारा दिन बालू और मिट्टी का गुबार उड़ता रहता है। जो सिटी के पाल्यूशन का ग्राफ को और बढ़ा रहा है। पुल निर्माण में एनजीटी के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। एप्रोच रोड की भराई के लिए मंगाई जाने वाली बालू में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। न ही इसे कवर किया गया है। दिन भर बसों और दूसरी गाडि़यों के यहां से निकलने के कारण बालू उड़ा करती है। आसपास बिल्डिंग्स में तो धूल की परत जैसी जम गई है। पुल निर्माण का काम लगभग ढाई साल से चल रहा है।

एनजीटी के क्या आदेश

- निर्माण भवन को ग्रीन कवर करना जरूरी

- निर्माण सामग्री का कवर करके रखना जरूरी

- साइट और आसपास समय समय पर पानी छिड़काव

- ट्रांसपोर्टेशन सामग्री को भी कवर कर लाना चाहिए