अभी कुछ दिन पहले केंट विंसलेट के हसबेंड नेड ने उन्हें स्पेस ट्रिप गिफ्ट की थी और अब हॉलिवुड ऐक्टर जॉनी डेप ने अपनी गर्ल फ्रेंड के नाम पर एक आईलैंड का नाम रख दिया है। डेप ने अपने प्राइवेट आईलैंड के बीच का नाम अपनी गर्लफ्रेंड के नाम पर रखा है। वह गर्लफ्रेंड अम्बर हर्ड को क्रिसमस पर कुछ डिफरेंट गिफ्ट करना चाहते थे।

डेप अम्बर के साथ बहामास में वेकेशन बिता रहे हैं। उन्होंने बीच का नाम 'अम्बर्स कोव' रखा है। यह डेप की तरफ से अम्बर के लिए क्रिसमस का गिफ्ट है। इससे पहले वेनेसा पाराडाइज 14 इयर तक डेप की गर्लफ्रेंड थीं।

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk