-अभी तक 4 दिन ही उड़ान भरती थी फ्लाइट, अब सातों दिन उड़ेगी

KANPUR: कानपुर-मुंबई फ्लाइट पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी है। अब वे हफ्ते में सातों दिन दोनों शहरों के उड़ान भर सकते हैं। 13 नवंबर दिन फ्राइडे से अब यह हर दिन मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। त्योहार पर पैंसेजर लोड को देखते हुए एविएशन कंपनी ने यह डिसीजन लिया है। मार्च 2021 तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा के मुताबिक कानपुर से मुंबई के लिए अभी फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को ही उड़ान भरती थी। अब यह सप्ताह में सातों दिन चलेगी। फ्लाइट का शेड्यूल भी बदला गया है। मुंबई से फ्लाइट दोपहर 12.05 बजे कानपुर आएगी और 40 मिनट बाद 12:45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। अभी तक यह फ्लाइट दोपहर 2.55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती थी।