कानपुर (ब्यूरो)। रतनपुर सबस्टेशन के फीडर की अंडरग्र्राउंड केबिल में वेडनेसडे की सुबह फाल्ट हो गया। इससे पनकी गंगागंज सहित 8 ट्रांसफार्मर से सप्लाई ठप हो गई। उमसभरी गर्मी में लाइट गायब रहने से लोग बेहाल हो गए। हजारों लोगों को दिनभर बिजली के साथ पानी संकट से भी जूझना पड़ा। वहीं केशवपुरम सबस्टेशन के शिव नगर ट्रांसफार्मर में आई खराबी की वजह से सैकड़ों लोग परेशान रहे।

ब्रेकडाउन के साथ शटडाउन
जबरदस्त उमसभरी गर्मी में केस्को के ब्रेकडाउन व शटडाउन लोगों के लिए लिए परेशानी का सबब बन हुए हैं। हंसपुरम में एलटी लाइन बिछाने के लिए शटडाउन से 6 ट्रांसफार्मर से दोपहर में सप्लाई ठप हो गई। शाम को एरिया में अंधेरा छाया रहा। इसी तरह कर्रही सबस्टेशन के सरदार पटेल ट्रासफार्मर से जुड़े घरों की लाइट सुबह से दोपहर तक गुल रही। जबरदस्त गर्मी में लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। यही हाल किदवई नगर एच ब्लाक स्थित टीबी हॉस्पिटल ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों का भी रहा। वहीं रेलबाजार की फीडर की एलटी लाइन टूटने से दोपहर में बिजली गुल हो गई।

बहाते रहे पसीना
पराग डेयरी निराला नगर सबस्टेशन के तिकोनिया पार्क ट्रांसफार्मर से भी घंटों पॉवर सप्लाई ठप रही। गोविन्द नगर विद्युत कॉलोनी का हरी मस्जिद ट्रांसफार्मर की सप्लाई दोपहर में ऑयल रिफलिंग के कारण ठप रही। इसी तरह छबीलेपुरवा सबस्टेशन के कुलदीप ट्रांसफार्मर में ब्रेकेट लगाने की वजह पॉवर सप्लाई प्रभावित रही। वहीं छबीलेपुरवा सबस्टेशन के मानस विहार, तिवारीपुर, कैलाश नगर के 5 ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों में दोपहर से शाम लाइट गायब रही। बिजली के बगैर हजारों लोग बेहाल हो गए। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने रतनपुर सबस्टेशन के फीडर में फाल्ट और शिवनगर में ट्रांसफार्मर खराबी से अनभिज्ञता जताई है।

दूसरे सबस्टेशन से जोड़ेंगेा फीडर
ओवरलोडिंग की वजह से मंडी समिति सबस्टेशन के एक फीडर में रोस्टरिंग की जा रही है। इस समस्या के हल के लिए थर्सडे को यह कर्रही सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा। केस्को के मीडया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि इस वजह से सुबह 8 से 9 बजे तक पॉवर शटडाउन लिया गया है।