- नमामि गंगे के तहत गंगा राफ्टिंग टीम का प्रमुख सचिव नगर विकास ने अटल घाट पर वेलकम किया

kanpur@inext.co.in

KANPUR : फ्राइडे को गंगा बैराज स्थित अटल घाट 5000 दीयों से जगमग हो उठा। नजारा दिवाली जैसा दिखा। काशी की तर्ज पर गंगा की भव्य आरती हुई जिससे पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। मौका था नमामि गंगे के तहत देवप्रयाग से गंगा सागर तक राफ्टिंग कर गंगा स्वच्छता का संदेश देने निकली टीम के वेलकम का।

देवप्रयाग से गंगा सागर तक

अटल घाट पर समारोह में प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज सिंह के साथ रॉफ्टिंग टीम के लीडर विंग कमांडर परमवीर ने गंगा का दुग्धाभिषेक किया। वहीं रोशन किए गए दीयों के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा का संदेश भी दिया गया। विंग कमांडर परमवीर ने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत यह राफ्टिंग टीम देवप्रयाग से निकली है। टीम 12 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल गंगा सागर पहुंचेगी। इससे पहले टीम का बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर स्वागत किया गया। अटल घाट पर प्रोग्राम में कमिश्नर सुधीर एम बोबड़े, डीएम विजय विश्वास पंत और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने विंग कमांडर का वेलकम किया। गंगा आरती के बाद भजन संध्या में मुंबई से आई भजन गायिका ने सूफी गीतों से माहौल को श्रद्धा से भर दिया।