कानपुर (ब्यूरो) स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वेडनसडे को विदेश मंत्रालय से 10 यात्रियों की सूची मिली है। जोकि हाई रिस्क कंट्रीज से लौट कर आए हैं। ये यात्री साउथ अफ्रीका, ब्रिटेन जैसे देशों से हैं। जहां पर ओमिक्रॉन वेरियेंट का प्रकोप ज्यादा है। ट्यूजडे को भी ऐसे 15 यात्रियों की जानकारी विदेश मंत्रालय से भेजी गई थी। अब तक कुल 142 विदेश से लौटे लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। इसमें से सबसे ज्यादा यात्री ब्रिटेन से लौटे हैं। जिन्हें अब स्वास्थ्य विभाग ट्रेस कर रहा है।


ट्रेस कर होगी जांच
सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक शासन से जो गाइडलाइन मिली है। उसी के तहत विदेश से खासकर हाई रिस्क कंट्रीज से यात्रा करके आए लोगों को क्वारंटीन कर उनकी आरटीपीसीआर कोरोना जांच कराने के आदेश हैं। जो सूची मुहैया कराई गई है.उसके मुताबिक यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। उनके सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही उन्हें क्वारंटीन कराया जा रहा है। अगर कोई यात्री संक्रमित मिलता है तो उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच भी कराई जाएगी।