कानपुर (ब्यूरो) केस्को ने वार्ड-5 में बजरिया चौराहा से ब्रह्मनगर चौराहा होते हुए जवाहर नगर और वार्ड 37 अशोक नगर में ब्रह्मनगर तीन मूर्ति मंदिर से केसा तक केबल डाली है। यहां पर सीवर लाइन की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसको लेकर जलकल के एई ने नगर निगम के जोन-4 के एई और जोनल स्वास्थ्य अफसर को लेटर लिखा है। जिसमें कहा कि क्षतिग्रस्त नाला ठीक कराया जाए, ताकि बरसात में जलभराव न हो सके। अगर इस लाइन को ठीक नहीं करवाया गया तो सीवर की समस्या खड़ी हो जाएगी।

यहां यहां होगी दिक्कत

- वार्ड-37 अशोक नगर में लगभग 40 हजार की आबादी रहती है, ब्रह्मनगर से केसा तक कई जगह सीवर व पाइप लाइन टूटी है। इससे अभी से पानी भर रहा है बरसात में स्थिति और खतरनाक होगी,

- वार्ड-5 नेहरू नगर में लगभग 45 हजार की आबादी रहती है। बजरिया चौरहा से ब्रह्म नगर चौराहा होते हुए जवाहर नगर में डाट नाला क्षतिग्रस्त हो गई है।

बाक्स बनाएं

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

अशोक नगर की पार्षद नमिता मिश्रा का कहना है कि केस्को की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है, कई बार अफसरों से क्षतिग्रस्त डाट नाला और सीवर लाइन ठीक करने के लिए कह चुकी है, लेकिन लाइन दुरुस्त हुई है, वहीं, नेहरू नगर पार्षद रीता पासवान का कहना है कि ब्रह्मनगर में डाट नाला तोड़कर केस्को चले गए है, गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। केबल भी खुले में पड़ा है कई बार अफसरों से कह चुके है लेकिन समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हुआ है। जलकल एई एसके गुप्ता का कहना है कि डाट नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर समस्या भी खड़ी हो रही है, लाइन ठीक करने के लिए नगर निगम के एई लेटर लिखा है। नगर निगम चीफ इंजीनियर एसके सिंह का कहना है कि केस्को को नोटिस भेजी जाएगी। साथ ही नाले को ठीक करवाया जाएगा।