कानपुर (ब्यूरो) सरोजनी नगर निवासी स्वाती ङ्क्षसह बुधवार सुबह सास सर्वेश के साथ मोतीझील से मार्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं। तभी गुरुनानक गल्र्स डिग्री कॉलेज के पास में नीले रंग की कार में सवार युवक ने उनके गले से चेन लूट ली थी। घटना में स्वाती घिसटकर घायल हो गई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नगर निगम के आईटीएमएस कैमरों के साथ ही बाराजोड़ टोल प्लाजा के फुटेज चेक किए। जिसके आधार पर दिल्ली की कार नंबर का पता चला। पुलिस ने चेङ्क्षकग के दौरान जेके मंदिर नहरिया के पास से स्वरूप नगर निवासी केस्को के ठेकेदार सुबोध कुमार शुक्ला के बेटे विराज शुक्ला उर्फ मृदुल को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

नशे का लती है विराज
पूछताछ में विराज शुक्ला ने बताया कि वह बीकॉम सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। वह नशे का लती है। मौसा दिल्ली में तैनात है। वह उनका काफी दुलारा था जिसकी वजह से मौसा ने उसे कार भी चलाने के लिये दे दी थी। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयास से 48 घंटे में वारदात का राजफाश हो गया। इसके लिए शहर से लेकर कानपुर देहात तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। विराज पर पहले भी मारपीट का भी एक मुकदमा दर्ज है।