कानपुर(ब्यूरो)। साउथ सिटी में रहने वाले लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लो वोल्टेज, लंबी लाइनों के कारण ब्रेकडाउन, ओवरलोडिंग के कारण पॉवर कट आदि समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही सबस्टेशन को डबल पॉवर सप्लाई भी मिलने का रास्ता साफ हो गया। गोङ्क्षवद नगर में शास्त्री चौक पर बन रहा किदवईनगर ट्रांसमिशन सबस्टेशन तैयार हो गया है। इसे चालू करने के लिए एनरजाइज किया जा रहा है। इस ट्रांसमिशन स्टेशन से साउथ सिटी के एक दर्जन केस्को सबस्टेशनों को जोडऩे के लिए पहले ही लाइन बनाई जाएगी।

180 एमवीए कैपेसिटी
गोविन्द नगर विद्युत कालोनी में 124 करोड़ से किदवई नगर 220 केवी प्राइमरी ट्रांसमिशन सबस्टेशन बनाने का प्रोजेक्ट पास हुआ था। यह गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन है। इसकी क्षमता 180 एमवीए की है। सिविल वक्र्स पिछले साल ही पूरा हो चुका था। हालांकि कोविड-19 की वजह से कार्य प्रभावित रहा। बावजूद इसके 60-60 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा चुके हैं। एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगना अभी बाकी है।

शुरू हो जाएगी सप्लाई
अब फूलबाग के बाद सिटी में बने इस दूसरे जीआईएस प्राइमरी ट्रांसमिशन स्टेशन को एनरजाइज किया जा रहा है। ट्रांसमिशन ऑफिसर्स के मुताबिक अंडरग्र्राउंड केबल और पॉवर ट्रांसफॉर्मर्स को एनरजाइज करने का कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसे पीजीसीआईएल भौंती व पनकी से बिजली दी जा रही है। इसके बाद यहां से सबस्टेशनों को बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

इन सबस्टेशनों को मिलेगी बिजली
इस प्राइमरी 220 ट्रांसमिशन स्टेशन से किदवई नगर एच व के ब्लाक, दादानगर, पराग डेयरी, नौबस्ता, पशुपतिनगर, बर्रा विश्व बैंक, कर्रही, दबौली, विद्युत कालोनी गोङ्क्षवदनगर, फजलगंज रेलवे यार्ड सबस्टेशन जोडऩे के लिए केस्को ने पहले ही लाइन बना दी है। इसके अलावा परमपुरवा, गोविन्द नगर व जूही हार्समैन सबस्टेशन को जोडऩे की भी केस्को प्लानिंग है। हालांकि परमपुरवा सबस्टेशन तक केस्को ने लाइन भी बना दी है।

हो जाएंगे डबल सोर्स
किदवई नगर 220 ट्रांसमिशन बन जाने से इन सबस्टेशंस को बिजली देने के लिए डबल सोर्स हो जाएंगे। अब तक नौबस्ता, पशुपति, किदवई नगर के ब्लाक व एच ब्लाक, जूही हॉर्समैन बाग सबस्टेशंस को नौबस्ता 220 से बिजली दी जाती थी। वहीं कर्रही, बर्रा विश्वबैंक, गुजैनी, दबौली, विद्युत कालोनी, गोविन्द नगर आदि सबस्टेशन नौबस्ता व मेहरबान सिंह का पुरवा दोनों ट्रांसमिशन स्टेशन से जुड़े है। लेकिन नौबस्ता से बर्रा विश्व बैंक, दबौली, विद्युत कालोनी, गोविंद नगर की दूरी अधिक होने की वजह से ब्रेकडाउन की समस्या अधिक आती है।

लोकल रोस्टरिंग होगी खत्म
साथ ही नौबस्ता ट्रांसमिशन में ओवरलोडिंग के कारण लोकल रोस्टरिंग का कानपुराइट्स को सामना करना पड़ता है। किदवई नगर 220 केवी इस सबस्टेशन के नजदीक होने की यह समस्या नहीं रहेगी। साउथ सिटी में रहने वालों को पहले से बेहतर पॉवर सप्लाई मिल सकेगी। केस्को के चीफ इंजीनियर संजय अग्र्रवाल ने बताया कि किदवई नगर ट्रांसमिशन से सबस्टेशंस को जोडऩे के लिए ओवरहेड व अंडरग्र्राउंड केबल पहले ही बिछाई जा चुकी है। इससे साउथ सिटी में रहने वालों को बेहतर पॉवर सप्लाई मिल सकेगी।

ट्रांसमिशन सबस्टेशन: फैक्ट फाइल
220 केवी का है प्राइमरी ट्रांसमिशन सबस्टेशन
124 करोड़ से गोविन्द नगर विद्युत कालोनी में बना
180 एमवीए की है इसकी क्षमता
60-60 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफॉर्मर भी लगाए
10 से ज्यादा सबस्टेशनों को होगी पॉवर सप्लाई