कानपुर (ब्यूरो) सुबह 8.30 बजे बारिश के बीच पोल गिरने से कल्याणपुर सबस्टेशन का न्यू आवास विकास फीडर व सत्यम विहार ब्रेकडाउन पर आ गया। इसी तरह केशवपुरम सबस्टेशन के 11 केवी सैयद नगर, केशव वाटिका, नीलम, गजोधर पार्क फीडर ट्रिप कर गए। वहीं सर्वोदय नगर डिवीजन में इंसुलेटर खराब होने से पांच फीडर बंद हो गए। काका देव, सर्वोदय नगर आदि क्षेत्रों में बिजली का संकट बना रहा। बिजली न आने से लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ा। दहेली सुजानपुर में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। हाईटेंशन लाइन टूटने हैरिसगंज सबस्टेशन से सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक सप्लाई नॉर्मल नहीं हुई। डीसी केबल में फॉल्ट होने से किदवई नगर के ब्लाक व एच ब्लाक सबस्टेशन सुबह 8.30 बजे ठप हो गए। संजयगांधी नगर में तीन घंटे, बौद्ध नगर क्षेत्र में 10 घंटे बिजली गुल रही। अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ रहे। बाबूपुरवा सबस्टेशन से नई मस्जिद क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही। दिन में भी यही स्थित बनी रही। केशवनगर में सुबह से बिजली आपूर्ति बंद रही। आलूमंडी सबस्टेशन के धनकुट्टी व आसपास के क्षेत्रों की बिजली पांच घंटे बंद रही। रूमा गांव फीडर सुबह 9.10 बजे से दोपहर 1.35 बजे तक ब्रेकडाउन रहा। हाईवे सिटी का छतमरा फीडर सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ब्रेकडाउन रहा। ट्रांसफार्मर खराब होने से परमपुरवा सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में सुबह से शाम तक बिजली संकट बना रहा।

''तेज हवा के बारिश से कई स्थानों पर ब्रेकडाउन हुए। शाम को पॉवर सप्लाई नॉर्मल कर ली गई.ÓÓ
सीएसबी अंबेडकर, पीआरओ केस्को