कानपुर(ब्यूरो)। आईआईटी कानपुर में संडे को लेखिका शिवानी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव अक्षर 2023 का आयोजन हुआ। आईआईटी के शिवानी सेंटर, राजभाषा प्रकोष्ठ, अप्रोच सेल, हिंदी साहित्य सभा और गाथा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हुआ।

कहानियों का पठन हुआ

महोत्सव का उद्घाटन प्रोफेसर कांतेश बालानी, प्रोफेसर एस गणेश, प्रोफेसर ब्रज भूषण और प्रोफेसर समीर खांडेकर ने किया। कथा रंग, एक कथा वाचन मंडली में लखनऊ से आई नूतन वशिष्ठ और अनुपमा ने शिवानी की कहानियां पठन कार्यक्रम में शिवानी की कहानियों का वाचन किया। समूह ने अपने जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया और शिवानी की कहानियों को जीवंत कर दिया।

सशक्त महिला पात्रों को प्रस्तुत किया

शिवानी सेंटर के गोविन्द शर्मा ने बताया कि शिवानी हिंदी साहित्य की अग्रणी लेखिकाओं में से एक थीं, जिनकी लेखनी में सशक्त महिला पात्रों की एक विशिष्ट आवाज प्रस्तुत की गई। शिवानी के साहित्य में स्त्री विमर्श विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बीएचयू से प्रो। चन्द्रकला त्रिपाठी, पुणे यूनिवर्सिटी से प्रो। शशिकला राय और अनुशक्ति सिंह ने भाग लिया। ओपन माइक, नृत्य संध्या और शास्त्रीय गायन समेत कई प्रोग्राम हुए।

बुक फेयर भी लगा
अक्षर 2023 में बुक फेयर भी लगाया गया है। यहां देश के जाने माने पब्लिकेशंस के स्टाल लगे हैैं। बच्चों की किताबों पर एक विशेष खंड भी लगाया गया है, जिसमें अमर चित्र कथा और राजकमल प्रकाशन आदि बच्चों की किताबों पर एक बड़ा संग्रह लेकर आए हैं।