- कानपुर मेट्रो के प्रॉयरिटी सेक्शन के लिए इसी महीनें होंगी स्थाई नियुक्तियां, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे सभी पद

-सबसे ज्यादा पद स्टेशन कंट्रोलर और ट्रेन ऑपरेटर के, मेट्रो ट्रेन शुरू होने पर और भी बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

KAPUR:आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक के प्रायरिटी मेट्रो रूट पर नवंबर से ट्रॉयल शुरू हो जाएंगे। मेट्रो प्रोजेक्ट पर फुल स्पीड से काम चल रहा है। ऐसे में अब इस रूट पर मेट्रो ट्रेनों के संचालन से लेकर मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो डिपो के लिए भर्तियां भी जल्द शुरू होगी। इसी महीने कानपुर मेट्रो के लिए स्थाई नियुक्तियां निकलेंगी। कुल 292 अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम होगा। जिसकी मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों का सिलेक्शन होगा। स्थाई पदों के साथ ही अस्थाई पदों के लिए भी भर्ती होगी। हालाकि इसमें आउटसोर्सिग पर कर्मचारी रखे जाएंगे। कानपुर में शुरू हो रहे किसी संस्थान में कई सालों बाद पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में सीधी भर्ती के जरिए स्थाई नियुक्तियां होंगी।

यूपीएमआरसी की वेबसाइट पर

कानपुर मेट्रो के प्रॉयरिटी सेक्शन के लिए यूपीएमआरसी इसी महीने नियुक्तियां करेगी। सीधी भर्ती के जरिए सभी पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा पद स्टेशन कंट्रोलर और ट्रेन ऑपरेटर के हैं। जिनमें स्थाई नियुक्तियां होंगी। नियुक्तियों को लेकर कैंडीडेट की क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एलिजबिलिटी से संबंधित सभी जानकारियां यूपीएमआरसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। कानपुर मेट्रो में भर्ती के लिए सभी जानकारी यूपी मेट्रो रेल कारर्पोशन पर उपलब्ध होगी। किसी तरह के फर्जीवाड़े से सतर्क रहने की सलाह भी यूपीएमआरसी के अधिकारी दे रहे हैं।

कितने स्थाई पदों पर नियुक्तियां

1- असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशंसस)-6

2- स्टेशन कंट्रोलर,ट्रेन ऑपरेटर-186

3-मेन्टेनर (इलेक्ट्रिकलल) nd>-zw

y- ×ð‹ÅUðÙÚ (d>°â°¢ÇUÅUè) -24

5- मेन्टेनर (सिविलल)-24

अस्थाई नियुक्तियां भी होंगी

कानपुर मेट्रो के प्रॉयरिटी सेक्शन के लिए स्थाई के साथ अस्थाई भर्तियां भी होंगी। हांलाकि इन पदों को आउटसोर्सिग या संविदा के जरिए भरा जाएगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, सफाईकर्मी जैसे पद होंगे। जिनकी नियुक्ति हर मेट्रो स्टेशन पर होगी। इन पदों पर भर्ती का फैसला प्रॉयरिटी सेक्शन में ट्रायल या कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद हो सकता है।

कंस्ट्रक्शन में डेढ़ हजार को काम

कानपुर मेट्रो रेल के प्रॉयरिटी सेक्शन के कंस्ट्रक्शन वर्क में कानपुर में डेढ़ हजार लोगों को इंप्लायमेंट मिला है। अभी मेट्रो रेल के कंस्ट्रक्शन में दो फर्म काम कर रही हैं। एफ्कान फर्म मुख्य निर्माणकर्ता एजेंसी है। जोकि मौजूदा समय में मेट्रो रूट पर 1300 लोगों को प्रतिदिन के हिसाब से काम दे रही है। वहीं फिनिशिंग का कॉन्ट्रैक्ट सैम इंडिया के पास है। उसने भी अपना काम शुरू कर दिया है और करीब 200 लोगों को प्रतिदिन काम दे रही है।

कानपुर मेट्रो के प्रॉयरिटी सेक्शन के लिए जल्द स्थाई भर्तियां निकलेंगी। मेरिट के आधार पर सभी पदों के लिए सेलेक्शन होगा। इसकी जानकारी जल्द यूपीएमआरसी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। मेट्रो चलने पर रोजगार के अवसर और अधिक बढ़ेंगे।

- कुमार केशव, एमडी, यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन।