-16 वार्डो के 1.07 लाख घरों में प्रभावी तरीके से हो रहा डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन, घर के साइज के मुताबिक ही ले रहे चार्ज

-हर घर से 100 रुपए वसूलने पर रोक, कृष्णा नगर में 80 परसेंट घरों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग मिल रहा

KANPUR: डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की एप के जरिए मॉनीटरिंग का असर दिखने लगा है। 16 वार्डो में यह प्रभावी तरह से यह काम कर रहा है। साथ ही अवैध वसूली पर भी लगाम लगी है। प्राइवेट कंपनी द्वारा घरों से एकमुश्त वसूले जाने वाला 100 रुपए यूजर चार्ज पर रोक लग गई है। घर के साइज के मुताबिक ही यूजर चार्ज तय किए गए हैं। कंपनी ने किस घर से कितना यूजर चार्ज लिया गया, इसकी एप के माध्यम से पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। फिलहाल, 16 वार्डो में 1 लाख 7 हजार घरों को कवर किया जा रहा है।

किरायेदार को नहीं देने होंगे पूरे पैसे

कृष्णा नगर और दहेली सुजानपुर वार्ड में 80 परसेंट घरों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग मिल रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अजय संखवार के मुताबिक घर के एरिया के हिसाब से ही वेस्ट कलेक्शन का पैसा लिया जा रहा है। घर में किरायेदार है तो उसे पूरे 100 रुपए नहीं देने होंगे, उससे एरिया के हिसाब से ही पैसा लिया जा रहा है।

13 वार्डो की मैपिंग पूरी

प्रोजेक्ट सेल के प्रभारी आरके सिंह के मुताबिक डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए 13 वार्डो में मैपिंग पूरी हो चुकी है और नई व्यवस्था से कूड़ा उठाया जा रहा है। जिस भी घर से कूड़ा नहीं उठता है तो उसकी पूरी डिटेल एप में आ जाती है। हाउस होल्ड से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग मिला या नहीं, इसकी भी फोटो एप में आ जाती है। जोन-2 के 8 वार्डो में करीब 30 हजार घरों की मैपिंग हो चुकी है और यहां से वेस्ट कलेक्ट किया जा रहा है। इसके अलावा बाकी 8 वार्डो में घरों की जियो टैगिंग कर मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।

इन वार्डो की मैपिंग व हो रहा वेस्ट कलेक्शन

वार्ड हाउस होल्ड

कृष्णा नगर 5081

यशोदा नगर ईस्ट 10,360

दहेली सुजानपुर 11,540

श्याम नगर सुजातगंज 6215

यशोदा नगर वेस्ट 7280

नौबस्ता ईस्ट 7862

हरजेंदर नगर 6981

राजीव नगर 6812

अशोक नगर 3214

सफीपुर 5760

हंसपुरम आवास विकास 3060

गांधीग्राम 11360

ओमपुरवा 8381

हंसपुरम 9080

तिवारीपुर 6521

पशुपति नगर 6341

चंदारी 4548

इस प्रकार हैं रेट

कैटेगिरी यूजर चार्ज

बीपीएल मलिन बस्ती 25

आवासीय भवन 50

एचआईजी बिल्डिंग 100

हाउसिंग सोसाइटी 100

आवासीय एरिया की शॉप 100

20 वर्ग मीटर से अधिक शॉप व ऑफिस 100

शैक्षिक संस्थान, पेट्रोल पंप, नर्सिंग होम 600

गवर्नमेंट ऑफिस, मॉल 1250

होटल, बैंक्वेट हॉल, फैक्ट्री, यूनिवर्सिटी 2500

1,000 वर्गमीटर से अधिक अधिक एि1रया 6,000

नोट- यूजर चार्ज रुपए में है।

डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन की पूरी मॉनिटरिंग एप से की जा रही है। 16 वार्डो में ये व्यवस्था शुरू कर दी गई है। घर के एरिया के हिसाब से लोग रुपए दें। लगभग 90 परसेंट घर हम कवर रहे हैं।

-अक्षय त्रिपाठी, नगर आयुक्त।