कानपुर(ब्यूरो)। चकेरी एयरपोर्ट पर नई फ्लाइट्स की सफलता के बाद अब मार्च से कुछ और उड़ान शुरू करने की तैयारी हो रही है। मार्च तक दस फ्लाइट यहां से उड़ान भरने लगेंगी। दो एविएशन कम्पनीज ने नई फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें कोलकाता-कानपुर-अहमदाबाद और दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर के लिए प्रपोजल है। इसके साथ ही मुंबई, दिल्ली और बंगलुरू के साथ निरस्त चल रही हैदराबाद की पूर्व प्रस्तावित विमान सेवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। हालांकि नए शेड्यूल को अभी अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है।

इन फ्लाइट का प्रपोजल
चकेरी एयरपोर्ट से वर्तमान में चार फ्लाइट उड़ान भर रही हैं .इसमें दो मुंबई तो एक-एक दिल्ली और बंगलुरू की फ्लाइट है। इंडिगो की हैदराबाद की फ्लाइट निरस्त चल रही है। ऐसे में दोनों विमानन कंपनियों ने 27 मार्च से 29 अक्टूबर 2022 तक विमानों का नया शेड्यूल दिया है। जिसमें स्पाइस जेट ने मुंबई-कानपुर, दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर, कोलकाता-कानपुर फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। जिसमें कोलकाता-कानपुर विमान सेवा काफी समय पहले चल रही थी। तकनीकी कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। वहीं इंडिगो ने बंगलुरू-कानपुर के लिए दो फ्लाइट, अहमदाबाद-कानपुर-कोलकाता, हैदराबाद-कानपुर, मुंबई-कानपुर के लिए एक-एक फ्लाइट का प्रपोजल दिया है।

यह रहेगा शेड्यूल
- 8. 05 बजे सुबह बंगलुरू से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 8.35 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी
- 9. 40 बजे सुबह मुंबई से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी और 10.10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी
- 10.05 बजे सुबह अहमदाबाद से फ्लाइट कानपुर आएगी, 10:35 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी
-11:15 बजे सुबह दिल्ली से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 11:35 बजे गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगी
- 1:00 बजे दोपहर बंगलुरू से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 1:30 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी
- 1:35 बजे दोपहर कोलकाता से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 2:05 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी
- 2:00 बजे दोपहर हैदराबाद से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 2:30 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी
- 2:05 बजे दोपहर गोरखपुर से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 2:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी
- 2:50 बजे दोपहर मुंबई से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 3:20 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी
- 3:45 बजे दोपहर कोलकाता से फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट आएगी, 4:15 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी
---------
विमानन कंपनियों ने मार्च के शेड्यूल में दस फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। जिस पर विचार किया जा रहा है। अभी विमान सेवाओं को अनुमति नहीं दी गई है।
-बीके झा, निदेशक चकेरी एयरपोर्ट