-मुंबई से कानपुर राइट टाइम पहुंचने के बावजूद लो विजिबिलटी के कारण एटीएसी ने नही परमीशन

-मौसम में सुधार के बाद फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, दिल्ली व अहमदाबाद फ्लाइट पर भी पड़ा असर

KANPUR: घने कोहरे के कारण मौसम खराब होने का असर अब फ्लाइट पर भी पड़ने लगा है। मंडे को मुंबई से चलकर फ्लाइट कानपुर तो सही समय पर पहुंच गई लेकिन लैंडिंग के लिए जरूरी विजिबिलटी न होने से करीब 28 मिनट तक हवा में ही घूमती रही। मौसम के कुछ ठीक होने के बाद ही फ्लाइट चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी।

दोबारा मांगी परमीशन

फ्लाइट को लैंड होने के लिए 1200 मीटर विजिबिलिटी होने पर ही परमीशन दी जाती है। सुबह से ही घने कोहरे की वजह से मंडे को विजिबिलिटी बेहद कम थी। इस कारण से एयर ट्रैफिक कंट्रोल(एटीसी) ने फ्लाइट को लैंड करने की परमीशन नहीं दी। इस दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने लखनऊ से बात कर फ्लाइट वहां डायवर्ट करने की परमीशन मांगी। हालांकि जब तक वह एटीसी पायलट को कोई निर्देश देता, विजिबिलिटी थोड़ी बढ़ने से पायलट ने लैं¨डग की दोबारा परमीशन मांगी। 1 बजकर 13 मिनट पर फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतारा गया। जबकि 12.45 बजे फ्लाइट कानपुर आ गई थी। इसके कुछ देर बाद दिल्ली से 1:35 बजे फ्लाइट आई, जबकि अहमदाबाद की फ्लाइट 2 मिनट बाद 1:37 पर चकेरी एयरपोर्ट पहुंची। जिस क्रम में फ्लाइट आई उसी क्रम में उन्हें रवाना भी किया गया। मुंबई की फ्लाइट 2:05 बजे, दिल्ली की फ्लाइट 2:45 बजे और अहमदाबाद की फ्लाइट ने 3:10 बजे टेकऑफ लिया।

1200 मीटर विजिबिलिटी पर ही लैंडिंग की परमीशन दी जाती है।

12.45 बजे मुंबाई फ्लाइट कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पहुंच गई थी

1:13 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई, 28 मिनट हवा में रही

1:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई

1:37 बजे अहमदाबाद की फ्लाइट को लैंड कराया गया