कानपुर (ब्यूरो)। प्रापर्टी टैक्स वसूलने में रिकार्ड बनाने वाला नगर निगम जनवरी मंथ में कापी पीछे रह गया। मंथली टारगेट को पूरा करना तो दूर उसके आस-पास भी नजर नहीं आ रहा। वसूली का ग्राफ नीचे गिरते ही ठंड के मौसम में नगर निगम के अफसरों के माथे पर पसीना नजर आने लगा है। शहर में मिलने वाले प्रापर्टी टैक्स से ही विकास की बागडोर आगे बढ़ते है। अगर प्रापर्टी टैक्स की वसूली कम हो जाएगी तो शहर के विकास पर भी ब्रेक लगा जाएगा। इसलिए नगर आयुक्त ने सभी जोन के जोनल अधिकारी, टैक्स इंचार्ज व टैक्स इंस्पेक्टर को नोटिस देते हुए कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए है।

दिसंबर मंथ में बनाया था रिकार्ड
नगर निगम ने दिसंबर मंथ में प्रापर्टी टैक्स वसूलने में रिकार्ड बनाया था। दिसंबर के लास्ट वीक में हर दिन करीब एक से डेढ़ करोड़ की वसूली की थी। नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स पर 31 दिसंबर तक 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान रखा था। इसका फायदा उठाने के लिए लोगों ने जमकर प्रापर्टी टैक्स जमा किया और छूट का फायदा उठाया। हालांकि फाइनेंशियल ईयर मार्च तक रहेगा। प्रापर्टी टैक्स जमा करने के लिए तीन मंथ का और टाइम है। नगर निगम के अफसरों की उम्मीद है कि इस बार शासन से करीब 400 करोड़ का टारगेट दिया गया है।

दिसंबर तक 215 करोड़ तक ही अचीव कर पाए
नगर निगम हर साल 4 लाख 42 हजार सिटी में कुल प्रापर्टी से टैक्स वसूलता है। जिसमें 55 हजार कॉमर्शियल प्रापर्टी भी शामिल है। दिसंबर मंथ में नगर निगम 215 करोड़ ही टैक्स वसूल कर पाया है। टारगेट करीब 400 करोड़ का है जबकि अब नगर निगम के पास केवल दो मंथ ही बचे हैै। जनवरी मंथ में 1883 लाख के करीब था जबकि 94 लाख ही अचीव कर सका। आने वाले दो मंथ में ब्लैक लॉक के साथ-साथ टारगेट अचीव करने का प्रेशर भी डबल हो जाएगा।