- फिटनेस में फेल होने पर 15 साल पुराने व्हीकल्स को कर दिया जाएगा स्क्रैप

- वाहनों को जमा करने पर रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैप फैसिलिटी से मिलेगा प्रमाणपत्र

KANPUR। सेंट्रल गवर्नमेंट के व्हीकल्स को लेकर जारी की गई नई स्क्रैप पालिसी के तहत सिटी में चल रही 15 साल पुरानी हजारों व्हीकल्स कबाड़ हो जाएंगे। फिर चाहे वह प्राइवेट हो या कामर्शियल, अधिकारियों के मुताबिक 15 साल पूरे कर चुके व्हीकल्स की फिटनेस चेक की जाएगी। फिटनेस में दुरुस्त न पाए जाने पर व्हीकल्स को नई स्क्रैप पालिसी के तहत कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। ये वाहन रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैप फैसिलिटी (आरवीएसएफ )में जमा होंगे।

1 लाख से अधिक व्हीकल्स

एआरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने बताया की सिटी में अपनी उम्र पूरी कर चुके लगभग एक लाख से अधिक व्हीकल्स है। जो आरसी रिन्युवल करा कर सड़कों पर चल रहे हैं। जिसमें 20 वर्ष पुराने निजी वाहनों की संख्या 99640 है। वहीं 15 वर्ष पुराने कामर्शियल वाहनों की संख्या 7207 है। व्हीकल स्क्रैप पालिसी को विदेशों की तर्ज पर अब सभी वाहनों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। फिटनेस टेस्ट में फेल होने पर व्हीकल स्क्रैप फैेसिलिटी में व्हीकल को जमा करना होगा। जहां से उनको सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

नया व्हीकल खरीदने में छूट

एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा ने बताया की नई स्क्रैप पालिसी के तहत रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैप फैसिलिटी में अनफिट वाहन जमा करने पर प्रमाणपत्र मिलेगा। इसको दिखाने से नया वाहन खरीदने पर पांच परसेंट की छूट मिलेगी। नए वाहन की रजिस्ट्रेशन फीस भी व्हीकल ऑनर को नहीं देनी पड़ेगी।

हाईलाइट्स

1446604 व्हीकल्स सिटी में हैैं रजिस्टर्ड

74527 प्राइवेट व्हीकल्स

38766 गुड्स कामर्शियल व्हीकल्स

33266 पैसेंजर्स कामर्शियल व्हीकल्स

106847 व्हीकल्स जो आयु पूरी कर चुके है

7207 कामर्शियल व्हीकल्स 15 वर्ष पुराने

99640 प्राइवेट व्हीकल्स 20 वर्ष पुराने