- कालिंदी एक्सप्रेस 10 मिनट पहले रवाना होगी, तीन मिनट देरी से आएगी डिब्रूगढ़ राजधानी

KANPUR। रेलवे ने स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी समेत कई एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया है। एक दिसंबर से ये ट्रेनें नए समय पर चलेंगी। इसलिए पैसेंजर्स नया टाइम देखकर ही अपनी जर्नी शेड्यूल करें जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

- 02424 दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी दिल्ली से शाम 4:10 बजे के बजाए 4:20 पर रवाना होगी। जोकि कानपुर में रात 9:02 के बजाए 9:05 बजे मिलेगी।

-02549 कामाख्या-आनंद विहार कानपुर में दोपहर 12:45 बजे की बजाए नए टाइम टेबल के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे मिलेगी।

- 02550 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस आनंद विहार से सुबह 6:45 बजे की बजाए सुबह 7:40 बजे रवाना होगी। जोकि कानपुर में दोपहर 12:50 बजे की बजाए 1:25 बजे मिलेगी।

- 02454 नई दिल्ली-रांची राजधानी दिल्ली से दोपहर 3:30 बजे के बजाए शाम 4:10 बजे रवाना होगी। जोकि कानपुर में रात 8:25 बजे के बजाए रात 8:55 बजे मिलेगी।

- 02453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कानपुर में सुबह 5:45 बजे के बजाए 3 दिसंबर से अपने नए टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 5:40 बजे मिलेगी।

- 02419 गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 6 बजे के बजाए सुबह 5:45 पर रवाना होगी। जो कानपुर में सुबह 7:35 बजे के बजाए सुबह 7:30 बजे मिलेगी।

-02420 दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस पनकी स्टेशन में शाम 7:20 बजे के बजाए नए टाइम टेबल के मुताबिक शाम 6:49 बजे मिलेगी।

- 02234 आनंद विहार-गाजीपुर एक्सप्रेस 4 दिसंबर से कानपुर में रात 1:30 बजे के बजाए रात 1:10 बजे मिलेगी।

- 02004 दिल्ली-लखनऊ शताब्दी फ‌र्स्ट दिसंबर से कानपुर में सुबह 11:18 बजे के बजाए सुबह 11:20 पर आएगी।