Unnao Lok Sabha Chunav Result 2024 live update: यूपी की राजधानी से सटे उन्नाव लोकसभा सीट की अपनी अलग राजनीतिक खासियत है। इसे कवियों की नगरी भी कहा जाता है। उन्नाव लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 31,08,367 थी, जिसमें 82.9 परसेंट ग्रामीण और 17.1 परसेंट आबादी शहरी है। उन्नाव में छह विधानसभा सीटें मोहान, उन्नाव, बांगरमऊ, सफीपुर, भगवंतनगर और पुरवा हैं। बात करें अगर 2014-19 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साक्षी महाराज ने जीत अपने नाम दर्ज की थी। उन्नाव संसदीय सीट के संसदीय इतिहास की बात करें तो आजादी के बाद से 2019 तक 16 बार लोकसभा चुनाव और एक बार उपचुनाव हुए हैं। इनमें से 9 बार कांग्रेस चार बार बीजेपी को जीत मिली। सपा, बसपा और जनता पार्टी एक-एक बार जीतने में कामयाब रहीं। 2024 के चुनाव में भाजपा के साक्षी महाराज ने अन्नू टंडन को 35818 वोटों से परास्त किया।

लोकसभा चुनाव की वोटिंग चौथे फेज में 13 मई को हुई थी। अब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के सीट वाइज रुझान 4 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे से आने शुरु हो रहे हैं। उन्नाव लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भाजपा का लगातार कब्‍जा है। मतगणना से आने वाले इलेक्शन रिजल्‍ट के ताजा आंकड़े हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो अपनी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम देखते रहिए inextlive के साथ।

उन्नाव लोकसभा सीट पर किस प्रत्‍याशी को मिले कितने वोट और कौन बढ़ रहा जीत की ओर, पढ़ें:

क्रम संख्‍या उन्‍नाव लोकसभा प्रत्‍याशी और पार्टी मिले वोटों की संख्‍या
1 स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी (भाजपा) 616133 (+ 35818)
3 अनु टंडन (सपा) 580315 ( -35818)
2 अशोक कुमार पाण्डेय (बसपा) 72527 ( -543606)