कानपुर(ब्यूरो)। कानपुर से घाटमपुर के बाद अब कानपुर से बिंदकी फतेहपुर के लिए भी एसी बसों का संचालन केसीटीएसएल ने शुरू कर दिया है। कानपुर-बिंदकी रूट पर एसी बसों का संचालन शुरु होने से हजारों कानपुराइट्स को काफी राहत मिलेगी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड &केसीटीएसएल&य के अधिकारियों के मुताबिक फस्र्ट फेस में कानपुर-बिंदकी रूट में 8 बसें चलाई गईं हैैं, जो डेली तीन चक्कर लगाएंगी।

एक बस डेली 3 चक्कर

केसीटीएसएल के अधिकारियों के मुताबिक कानपुर से घाटमपुर व कानपुर से बिंदकी रूट पर जल्द ही बसों की संख्या 10-10 कर दी जाएगी। दोनों ही रूटों में एक बस डेली 3 चक्कर लगाएंगी। उन्होंने बताया कि दोनों रूट पर सुबह 8 बजे से बसें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि वेडनेसडे से इस रूट पर बसें चलाई गई हैैं। इस रूट में डेली 5 हजार से अधिक पैसेंजर्स जर्नी कर रहे हैं।

अन्य 9 रूटों पर चलेंगी बसें

केसीटीएसएल के आरएम डीवी सिंह ने बताया कि कानपुर में टोटल 100 बसें आनी थी। जिसमें फस्र्ट फेस में 60 बसें ही कानपुर को मिली थी। शेष 40 बसें आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि 40 बसों के आने के बाद कानपुर-घाटपुर, कानपुर-बिंदकी समेत सिटी के विभिन्न 9 रूटों में बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा सिटी के विभिन्न रूटों में भी बसों का संचालन किया जाएगा।