- 50 हजार के इनामी ग्राम प्रधान राम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

KANPUR: 2 जुलाई की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में हुए पुलिस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को एसटीएपफ ने गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार रुपए का इनामी राम सिंह यादव बिकरू के पास के ही एक गांव का प्रधान भी है। वारदात की रात विकास दुबे के फोन करने के बाद वह भी अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ बिकरू पहुंचा था। पुलिस का दावा है कि विकास के साथ मिल कर पुलिस पर हमला करने वाले लोगों में राम सिंह शामिल था। वह विकास के गैंग का अहम सदस्य है। हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। एक महीने बाद वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश की ओर से राम सिंह यादव को पकड़े जाने की पुष्टि हुई। मालूम हो कि इस वारदात में मुख्य आरोपी दुर्दात विकास दुबे समेत 6 आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है। जबकि 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं।