- सीओ कर्नलगंज होंगे परेड कमांडर, कोविड-19 की वजह से नहीं होंगे कल्चरल प्रोग्राम

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : पुलिस लाइन में 26 जनवरी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परेड के मैदान को तिरंगे झंडे से सजाया गया है। सीओ कर्नलगंज दिनेश कुमार शुक्ला परेड कमांडर होंगे। कोविड नियमावली को देखते हुए इस बार पुलिस लाइन स्थित गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। हालांकि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जवानों को सम्मानित किया जाएगा। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना परेड के मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को जवानों ने परेड का रिहर्सल किया।

रविवार सुबह पुलिस लाइन मैदान वैसे ही सजा था, जैसे गणतंत्र दिवस पर होता है। करीब नौ बजे परेड ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों, होमगार्ड व एनसीसी कैडेट्स की सभी 10 टोलियां पहुंचीं। इसके बाद अधिकारियों ने परेड का मुआयना किया। साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण के बाद जवान कदमताल करते हुए मंच के सामने से गुजरे और रिहर्सल में अतिथि बनकर आए पुलिसकर्मी ने सलामी ली। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस बार पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।