KANPUR: संडे को भी 1.50 लाख कानपुराइट्स को सुकून नहीं मिल सका। शटडाउन, ब्रेकडाउन की वजह से चार सबस्टेशन घंटों बन्द रहे। इसकी वजह से लोगों को पॉवर के साथ ड्रिकिंग वाटर क्राइसिस से भी जूझना पड़ा। दोपहर 1.25 बजे खासबाजार सबस्टेशन में सप्लाई पैनल में लीड लगाने के लिए पॉवर शटडाउन ले लिया गया। इसकी करीब 30 हजार लोगों को दोपहर 3.15 बजे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। वहीं सर्वोदय नगर सबस्टेशन से जुड़ा आरटीओ सबस्टेशन सुबह 10.35 से दोपहर 2.25 बजे तक ठप रहा। इसी तरह पैनल बदलने के लिए शटडाउन से सुबह 11 बजे मालरोड सबस्टेशन ठप हो गया। इससे दोपहर तक 35 लोग प्रभावित रहे। वहीं दोपहर में 12.30 करीब आईआईटी नानकारी सबस्टेशन ठप हुआ। पॉवर ट्रांसफॉर्मर के मेंटीनेंस के कारण जूही हार्समैन सबस्टेशन भी दोपहर में ठप रहा। इससे 30 हजार लोगों को पॉवर क्राइसिस से जूझना पड़ा।